Tuesday, October 20th, 2026

दिल्ली में आज पेट्रोल आज 90 के पार, लगातार 11 वें दिन बढ़े रेट 

दिल्ली 
घरेलू बाजार में आज लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ीं हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अब 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। दिल्ली में आज शुक्रवार (19 फरवरी) को पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर बढ़ा, जिसके बाद पेट्रोल के दाम 90.19 रुपये पर चला गया। दिल्ली में आज डीजल भी 33 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ और चढ़ कर 80.60 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का ये अबतक का सबसे महंगा रेट है। हालांकि इस वक्त लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों पेट्रोल-डीजल के दाम ऑल टाइम हाई पर चल रहे हैं। 
 
बाकी शहरों के दाम इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुताबिक 19 फरवरी को मुंबई में पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 92.25 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.63 रुपये प्रति लीटर है। कोलकात में पेट्रोल 91.41 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 84.19 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 88.56 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 80.98 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल 93.21 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.44 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चंडीगढ़ में पेट्रोल 86.69 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 80.30 रुपये प्रति लीटर है। एमपी भोपाल में पेट्रोल 98.20 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 88.84 रुपये प्रति लीटर है। झारखंड रांची में पेट्रोल 87.78 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.22 रुपये प्रति लीटर है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 92.54 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 85.84 रुपये प्रति लीटर है।

 

#दिल्ली में आज पेट्रोल

Source : Agency

पाठको की राय